धनबाद, मई 8 -- धनबाद। आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा खंड के मथुरापुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित आरआरआई के कारण धनबाद-पटना इंटरसिटी 10 और 17 मई को बदले समय पर चलेगी। धनबाद-पटना इंटरसिटी दो दिन साढ़े चार घंटे देर से खुलेगी। पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मई को सवा घंटे, 15 मई को तीन घंटे, 16 मई को साढ़े तीन घंटे और 17 मई को तीन घंटे देर खुलेगी। धनबाद होकर चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 15 मई को तीन घंटे और 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 10 मई को डेढ़ घंटे और 17 मई को तीन घंटे 10 मिनट देर से खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...