धनबाद, फरवरी 23 -- धनबाद, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत सोमवार सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मेयर पद, सभी 55 वार्ड पार्षद पदों तथा चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष व 21 वार्डों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 5.73 प्रतिशत तथा चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में 7.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कुल मिलाकर धनबाद में लोकतंत्र का उत्सव उत्साह और सतर्कता के बीच जारी है। सरायढेला के न्यू बैंक कॉलोनी स्थित बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.