धनबाद, जून 13 -- धनबाद। धनबाद नगर कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को संविधान बचाओ रैली को स्थगित व परिवर्तित कर गुजरात के अहमदाबाद में हुए बड़ा विमान हादसे को देखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। मिश्रित भवन से रणधीर प्रसाद वर्मा चौक तक गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपति महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष शोकसभा कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। आक्रोश मार्च में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो और धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.