धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में धान खरीद की तय समय सीमा मंगलवार को खत्म हो गई। हालांकि राज्य सरकार ने तिथि बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार को पत्र भेजा है, लेकिन आधिकारिक आदेश जारी नहीं होने के कारण 31 मार्च को ही अंतिम दिन माना गया। इस वित्तीय वर्ष में जिले को दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले केवल 1,34,871.52 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी। इस प्रकार कुल लक्ष्य का लगभग 67.43 प्रतिशत ही पूरा हो पाया। जिले के 3451 किसानों से धान की खरीद की गई। इस बार खरीद प्रक्रिया 18 पैक्स केंद्रों के माध्यम से संचालित हुई, जबकि पिछले वर्ष 16 केंद्रों पर ही खरीदारी हुई थी। केंद्रों की संख्या बढ़ने के बावजूद लक्ष्य हासिल नहीं हो सका, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...