धनबाद ट्रैफिक पुलिस को मिली 50 नई बेटन लाइट
धनबाद, जुलाई 1 -- धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को और प्रभावी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच 50 बेटन लाइट का वितरण किया। यह बेटन लाइट धनबाद राउंड टेबल 342 संस्था के सहयोग से उपलब्ध कराई गई है। एसएसपी ने कहा कि बेटन लाइट का उपयोग ट्रैफिक संचालन, वाहन जांच अभियान, रात्रि गश्ती एवं अन्य पुलिस ड्यूटी के दौरान नियमित रूप से किया जाएगा। इससे ट्रैफिक जवानों को विशेषकर रात के समय ड्यूटी करने में सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को और बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने जवानों से इन उपकरणों का जिम्मेदारीपूर्वक और नियमित उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.