धनबाद, अप्रैल 4 -- जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में आईजी ने जेल के अंदर सभी बैरकों, सुरक्षा चौकियों, मुख्य गेट, निगरानी प्रणाली सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का मुआयना किया। उन्होंने जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, आवागमन व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की भी समीक्षा की। साथ ही कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा और साफ-सफाई की स्थिति की भी जानकारी ली।आईजी ने बताय...