धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद। हैदराबाद स्थित कान्हा शांति वनम में 17-19 जुलाई तक आयोजित वनबंधु परिषद राष्ट्रीय वार्षिक बैठक हुई। मौके पर धनबाद चैप्टर का प्रतिनिधित्व संरक्षक केशव कुमार हड़ोदिया, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, वनयात्रा प्रमुख रचना अग्रवाल, सदस्य अन्नपूर्णा हड़ोदिया व सचिव रोहित प्रसाद ने लिया। राष्ट्रीय सम्मेलन में धनबाद चैप्टर ने अपने उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के आधार पर पूरे देश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर तीन राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किए। जिसमें प्रथम पुरस्कार वनयात्रा, द्वितीय पुरस्कार सदस्यता और तीसरा पुरस्कार ओटीएस ग्रोथ के लिए दिया गया। एकल अभियान आज देशभर में 90,000 एकल विद्यालयों का संचालन कर रहा है। यह भी पढ़ें- धनबाद को मिला ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप का खिताब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...