धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद। 03677 धनबाद-गोरखुपर स्पेशल और 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल अब नौ मार्च से ही परिचालित होगी। रेलवे की नई अधिसूचना में संशोधित तिथि जारी की गई है। इससे पूर्व इस ट्रेन को नौ सितंबर से 28 दिसंबर तक चलाने की योजना थी। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई कि अब नौ मार्च से 28 दिसंबर तक इस स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा। दोनों ओर से प्रत्येक सोमवार को ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन गोमो, गया, वाराणसी, जौनपुर, मऊ होकर चलेगी। ट्रेन में दो सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, छह थ्री इकोनॉमी, छह स्लीपर और चार जनरल बोगियां जोड़ी जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.