गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 03677/03678 धनबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का संचलन चार फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 03677 धनबाद-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 09 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से रात 12:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:15 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 03678 गोरखपुर-धनबाद साप्ताहिक होली स्पेशल 09 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से शाम 7:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.