धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद-गिरिडीह 50 किलोमीटर नई रेल पटरी बिछाने के लिए फाइनल सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के नए बजट में 13 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी धनबाद-गिरिडीह नई लाइन के सर्वे के लिए 13 लाख रुपए का प्रोविजन किया गया था। हालांकि साल बीतने के बावजूद सर्वेक्षण के दिशा में कोई प्रगति सामने नहीं आई। पूर्व मध्य रेलवे के लिए जारी बजट में एक बार फिर अग्नि प्रभावित धनबाद-चंद्रपुरा के स्थायी डायवर्सन के लिए 478.37 करोड़ रुपए का फंड स्वीकृत किया गया है। धनबाद-इस्पात नगर वाया तेतुलमारी, निचितपुर, मतारी, तेलो होते हुए 43.8 किलोमीटर यह लाइन बननी है। इसी तरह टुंडू-निचितपुर होते हुए बिछ रही धनबाद-चंद्रपुरा के बीच 25.81 किलोमीटर वैकल्पिक लाइन के लिए इस बार भी 629 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.