गया, अप्रैल 3 -- धनबाद-गया-पटना रेलखंड पर यात्रियों को जल्द ही आधुनिक फास्ट मेमू ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे इस नई सेवा को शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) तकनीक पर आधारित होगी। इसमें कुल 12 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे। मेमू तकनीक के कारण ट्रेन की रफ्तार बेहतर होगी और स्टेशनों के बीच कम समय में दूरी तय की जा सकेगी। इससे खासकर रोजाना नौकरी या व्यवसाय के लिए यात्रा करने वालों को काफी फायदा होगा। नई मेमू ट्रेन में बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटिंग और साफ-सफाई पर विशेष ध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.