गया, अप्रैल 26 -- पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद-डीडीयू मंडल में गोमो से गया होते हुए डीडीयू तक 'सुरक्षा कवच' प्रणाली का ट्रायल भारतीय रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह पूरा रूट देश के सबसे व्यस्त ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन का हिस्सा है। कोडरमा से सासाराम के बीच दो महीने तक इस प्रणाली का सर्वे और परीक्षण किया जा रहा है, जिससे इसकी कार्यक्षमता को परखा जा सके। सुरक्षा कवच का लेटेस्ट वर्जन 4.0 एक उन्नत ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो ट्रेन की सटीक लोकेशन को ट्रैक करता है। यदि लोको पायलट सिग्नल को नजरअंदाज करता है या निर्धारित गति से अधिक तेज चलता है तो सिस्टम स्वतः ब्रेक लगा देता है। यह भी पढ़ें- 161 इंजनों में लगा 'कवच', सूबेदारगंज समेत तीन स्टेशनों पर लगी लिफ्ट इससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाती है। धनबाद-डीडीयू के बीच करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.