धनबाद-गया-डीडीयू रेलखंड के 163 किमी हिस्से में कवच 4.0 प्रणाली लागू
गया, जून 14 -- भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए धनबाद-गया-डीडीयू रेल सेक्शन के 163 किलो मीटर लंबी रूट पर कवच 4.0 प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। यह स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम सरमाटांर-निमियाघाट (76 किमी), फ्लाईओवर केबिन-भभुआ रोड (43 किमी) और सासाराम-फेसर (44 किमी) सेक्शन में चालू किया गया है। इसके साथ ही इन मार्गों पर कवच युक्त ट्रेनों का सुरक्षित और बेहतर गति से संचालन शुरू हो गया है।
पूर्व मध्य रेल में बढ़ा कवच का दायरा नए सेक्शनों के जुड़ने के बाद पूर्व मध्य रेलवे में कवच 4.0 का कवरेज बढ़कर 256.3 रूट किलोमीटर हो गया है। इसमें पहले से संचालित मानपुर-सरमाटांर (93.3 किमी) सेक्शन भी शामिल है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कदम हाई-डेंसिटी रेल मार्गों पर सुरक्षा, परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.