धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद क्लब लिमिटेड में शनिवार की शाम का माहौल सूफियाना होगा। क्लब में सांस्कृतिक संध्या 'शाम-ए-सूफियाना' का आयोजन होगा। क्लब के सचिव अतुल डोकानिया ने बताया कि यह विशेष संगीत संध्या सूफी संगीत के मधुर और आध्यात्मिक रंगों से सजी होगी। रात्रि 8:00 बजे से प्रसिद्ध सूफी बैंड हुमसूफी अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे। ये कलाकार कव्वाली, गजल और सूफियाना कलाम के माध्यम से आध्यात्मिक संगीत से रूबरू कराएंगे। यह भी पढ़ें- उलेमा की कौम से अपील, शरीयत-तालीम और भाईचारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...