धनबाद, जून 2 -- हाल के दिनों में सदस्यता और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर विवादों में रहे धनबाद क्लब में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्लब प्रबंधन ने आगामी पांच जुलाई को चुनाव कराने का निर्णय लिया है। नियमानुसार चुनाव से ठीक एक माह पूर्व पांच जून को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सदस्यों के बीच हलचल बढ़ गई है। क्लब में पिछले कुछ समय से सदस्यता को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। ऑडिट रिपोर्ट में नियमों को दरकिनार कर कई लोगों को सदस्य बनाने और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे। इस मामले में दर्जनों सदस्यों की सदस्यता जांच के दायरे में है, जिससे क्लब की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इन विवादों के बीच हो रहे चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई कमेटी के साम...