धनबाद, मई 6 -- धनबाद बास्केटबॉल एसोसिएशन को झारखंड यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन तथा झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के बीच बैठक हुई। बैठक में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन को जून में होनेवाली 26वीं यूथ झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई। बैठक के दौरान झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह ने कहा कि जेबीए हमेशा धनबाद में बच्चों के बीच बास्केटबॉल के विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और हरसंभव सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगा।धनबाद डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ साधना कुमारी ने कहा कि धनबाद में इस चैंपियनशिप की मेजबानी से जमीनी स्तर पर बास्केटबॉल के विकास को सकारात्मक गति मिलेगी। यह युवा लड़के और लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.