धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के मुद्दे पर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिया है। अदालत ने आपसी समंवय से समाधान निकालने पर जोर देते हुए अधिकारियों को संयुक्त बैठक करने का निर्देश दिया है। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी की ओर से दाखिल रिट याचिका में कोर्ट परिसर में पार्किंग की समस्या का मुद्दा उठाया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से वकील शैलेश कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि वकीलों को रोजाना पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ता है और यदि सभी संबंधित पक्ष बैठ कर चर्चा करें तो इसका समाधान निकाला जा सकता है। राज्य की ओर से एसी टू एजी ने अदालत को बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए डीसी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा बार एसोसिएशन के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.