धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फिर पुलिस हरकत मे आई। सोमवार को दिन में 10 बजे धमकी भरा मेल आया, जिसके बाद धनबाद थाना की पुलिस तत्काल कोर्ट परिसर पहुंची और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली। डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम और धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इस दौरान कोर्ट का कार्य भी किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ। इससे पहले भी धनबाद कोर्ट को तीन बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। 30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्रीनिवास लूकस नामक युवक को गिरफ्तार किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.