धनबाद-कोडरमा रेलखंड में चला जांच अभियान, 117 यात्री पकड़े गए
कोडरमा, जून 20 -- झुमरीतिलैया। धनबाद-कोडरमा रेलखंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 117 यात्रियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से 1,11,330 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही सभी यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। अभियान के तहत चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के अलावा कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की। टिकट जांच के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- जयपुर रेलवे स्टेशन पर अब बिना टिकट पकड़े गए तो होगी जेब ढीली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.