गिरडीह, मई 3 -- सरिया, प्रतिनिधि। धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों, ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था एवं रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीआरएम ने भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रेलवे से जुड़े जनहित के कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा सुरक्षित और सुगम रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया...