धनबाद, अप्रैल 3 -- झारखंड उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को तीन पालियों में होगा। धनबाद में 77 परीक्षा केंद्रों में लगभग 28 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीबीएमकेयू धनबाद को भी 12 सौ परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। वीक्षकों की कमी को देखते हुए प्राथमिक शिक्षकों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 23 सौ से अधिक शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी लगाने की तैयारी है। बताते चलें कि जेएसससी आयोजित उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा का आयोजन धनबाद के साथ देवघर, बोकारो, दुमका, रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम में भी होना है। अप्रैल के तीन रविवार 12 अप्रैल, 19 व 26 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.