धनबाद के 190 किसानों को मिलेगा सोलर पंपसेट
धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत चयनित किसानों को जल्द सोलर पंपसेट उपलब्ध कराएगा। जिले के 190 किसानों का चयन किया गया है। सोलर पंप मिलने से बिजली और डीजल पर निर्भरता घटेगी और समय पर सिंचाई संभव हो सकेगी। सोलर पंपसेट के उपयोग से फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। चयनित किसानों को पंप के संचालन, रखरखाव और बेहतर उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विभाग जिले में सब्जी उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहा है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने, उन्नत खेती अपनाने और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.