धनबाद के 10 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिले में सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मध्यम सिंचाई योजना के तहत 10 तालाबों को चिन्हित किया गया है। लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से चिन्हित इन तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य इसी महीने शुरू होने की संभावना है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इससे तालाबों की जलधारण क्षमता बढ़ाने के साथ आसपास के किसानों को सिंचाई के बेहतर साधन उपलब्ध हो सकेंगे। विभाग के अनुसार, तालाबों के जीर्णोद्धार के बाद इनके आसपास के कृषि क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी। इससे किसान केवल अनाज की खेती तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सब्जियों का उत्पादन भी बड़े स्तर पर कर सकेंगे। सिंचाई की उपलब्धता बढ़ने से खेती का रकबा बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.