धनबाद के सैयद फरहाद ने अंजुम राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक
धनबाद, अगस्त 26 -- धनबाद। बेंगलुरु में आयोजित केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धनबाद के 'द राइट ट्रैक ताइक्वांडो एकेडमी' के सैयद फरहाद अंजुम ने केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, धनबाद की ओर से भाग लेकर रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने धनबाद और झारखंड का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। यह प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगी, जिसमें फरहाद झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता पर कोच विशाल कुमार पंडित, भवानी कुमार चौहान और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- इंटर स्टेट स्कूल आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड ने 8 पदक पर जमाया कब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.