धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, संवाददाता किसानों के सरकार बहुत सी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में से एक योजना पेंशन की है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना। धनबाद जिले के लगभग 870 किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। आनेवाले दिनों में योजना के जरिए लाभुक किसान निश्चित राशि पेंशन के रूप में पा सकते हैं। क्या है योजना प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 18 से 40 साल की उम्र के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपए तक है। किसानों को 60 साल के होने तक हर महीने 55 रुपए से 200 रुपए के बीच योगदान देना होगा। जब किसान 60 साल के हो जाएंगे तो उन्हें हर महीने तीन हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन पेंशन फंड को मैनेज करता है। लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर और र...