धनबाद, जून 21 -- धनबाद के सात केंद्रों पर री-नीट परीक्षा रविवार को होगी। इसमें लगभग चार हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। शनिवार को परीक्षा केंद्रों में तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की ढुलाई, सीसीटीवी निगरानी, बायोमीट्रिक, सुरक्षा जांच समेत अन्य बिंदुओं की जांच की गई। परीक्षा केंद्रों में यह रिहर्सल सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया। जिला प्रशासन की ओर से भी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया। एनटीए की ओर से परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड का पालन करने को कहा गया है। हल्के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- जिले में आज कड़ी सुरक्षा के बीच 23 केंद्रों पर नीट होगी छात्रों से कहा गया है कि एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट फोटो,...