धनबाद के वार्ड पार्षदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से रांची में
धनबाद, अगस्त 20 -- धनबाद। अमृत 2.0 मिशन के तहत धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षदों के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन 20 और 21 अगस्त को रांची स्थित श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में होगा। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) की ओर से धनबाद नगर आयुक्त को पत्र भेजकर संबंधित पार्षदों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए सूचित करने का निर्देश दिया गया है। सूडा के निदेशक सूरज कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए आवासीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया हैदराबाद के माध्यम से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में होगा वनवासी कल्याण केन्द्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.