धनबाद, दिसम्बर 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग की ओर से 19 दिसंबर को न्यू टाउन हॉल में एक दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवा अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। युवा महोत्सव में चित्रकला, सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, भाषण और कविता लेखन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने बताया कि जिलास्तर पर विजयी कलाकार पहले प्रमंडल स्तर और फिर राज्यस्तर में चुनकर भेजे जाएंगे। वहां जीत दर्ज करने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार की विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवा इसमें अपनी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चित्रकला प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.