वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में गुरुवार को धनबाद के महेश कुमार महतो का बांसुरी वादन हुआ। उन्होंने राग गोरख कल्याण में झपताल और तीनताल में वादन किया। समापन श्रीराम भजन की धुन से किया। उनके साथ तबला पर हिमांशु कुशवाहा ने संगत की। संचालन अनूप मिश्रा और संयोजक अंशुमान महाराज ने किया। यह भी पढ़ें- युवा कलाकार ऋतिक का प्रभाती में हुआ गायन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...