धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद के कलियासोल प्रखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। प्रखंड के दो हाईस्कूलों पीएनकेएन उच्च विद्यालय कलियासोल व उच्च विद्यालय सालूकचपरा को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। महत्वपूर्ण यह है निरसा से अलग होकर बने इस नए प्रखंड में अब तक एक भी प्लस टू स्कूल नहीं था। पिछले दिनों डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई माध्यमिक शिक्षा समिति की बैठक में प्रखंडों से आई अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जिला समिति से अनुशंसा होने के बाद अब डीईओ कार्यालय प्रस्ताव को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजेगा। चार महीने से प्लस टू स्कूल उत्क्रमण के लिए समिति की बैठक जिला में नहीं होने का मामला आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 27 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए पि...