धनबाद के चार केंद्रों में होगी यूजी सेमेस्टर वन परीक्षा
धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के परीक्षा विभाग ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स सेमेस्टर वन (एक्स रेग्यूलर 2024-28 व 23-27) के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। धनबाद में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, सिंदरी कॉलेज व कतरास कॉलेज कतरास तथा बोकारो में बीएस सिटी कॉलेज बोकारो व केबी कॉलेज बेरमो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसएसएलएनटी कॉलेज में शहर के पांच कॉलेज, आरएस मोर में आठ कॉलेज, सिंदरी कॉलेज में तीन, कतरास कॉलेज में पांच, बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में 9 व केबी कॉलेज बेरमो में सात कॉलेजों का परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। वहीं चार वर्षीय स्नातक कोर्स फर्स्ट सेमेस्टर एक्स रेग्यूलर सत्र-2022-26 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए धनबाद व बोकारो में एक-एक परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.