धनबाद के कोनैन कुरैशी दलीप ट्रॉफी पूर्वी क्षेत्र की टीम में शामिल
धनबाद, अगस्त 30 -- धनबाद। धनबाद के कोनैन कुरैशी को दलीप ट्रॉफी के लिए पूर्व क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। रविवार से बेंगलुरु में शुरू हो रहे सेमीफाइनल में पूर्व क्षेत्र की टीम का मुकाबला मध्य क्षेत्र से होगा। टीम के कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी हैं। कोनैन अभी तक प्रथम श्रेणी का कोई मैच नहीं खेले हैं। इसके बावजूद पूर्व क्षेत्र की टीम में स्थान पाना उनके लिए एक उपलब्धि है। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार व महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कोनैन की उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- खेल : सूर्यवंशी, ईशान और पाटीदार पर रहेगी निगाह उन्हें बधाई देनेवालों में उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जावेद खान, संयुक्त सचिव बीएच खान, अरविंद महता व प्रबंध समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.