धनबाद, नवम्बर 26 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में मंगलवार की सुबह से ही कई हिस्सों में शीतलहर चल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। सुबह से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से न्यूनतम पारा में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई है। इस कारण ठंड बढ़ गई है। साथ ही दिनभर तेज धूप खिली रही। शाम ढलते ही कनकनी बढ़ गई। धनबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। कई क्षेत्रों में शीतलहर का भी दौर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम पारा में और दो डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। वहीं 28 नवंबर से न्यूनतम पारा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.