धनबाद की समस्याओं से भाजपा को मतलब नहीं: चंद्रशेखर
धनबाद, मई 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झामुमो नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सांसद-विधायक को धनबाद की मूल समस्याओं से मतलब नहीं है। धनबाद में बड़ी समस्या बिजली-पानी नहीं, बल्कि खनन क्षेत्रों में लगातार हो रहा भू-धंसान, विस्थापन और लोगों का बदतर जीवन स्तर है। कोयलांचल क्षेत्र के हजारों परिवार वर्षों से असुरक्षित जीवन जी रहे हैं, लेकिन सांसद-विधायक इन मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रहे हैं। झामुमो नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल केंद्र सरकार के अधीन आता है। फिर भी भाजपा के जनप्रतिनिधि प्रबंधन पर प्रभावी दबाव बनाकर विस्थापन, पुनर्वास और सुरक्षा का समाधान नहीं करा सके। हाल ही में विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे जिला प्रशासन और डीसी को मैनेजमेंट से वार्ता कराने की बात करते दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.