धनबाद, सितम्बर 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद की बेटी सुजाता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। स्वीडन के स्टॉकहोम में रहकर डिजिटल क्षेत्र, सोशल मीडिया, फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली सुजाता बनर्जी ने एस्टोनिया की राजधानी टालिन में आयोजित क्वीन ऑफ द बालटिक इंटरनेशनल 2026 में जज की भूमिका निभाई। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर ज्यूरी में शामिल होकर सुजाता ने धनबाद का मान बढ़ाया। धनबाद में पली-बढ़ीं सुजाता ने बीटेक और एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाया। वर्तमान में स्वीडन में रहकर फैशन, ब्यूटी, कम्युनिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। यूरोप के दर्जनभर से अधिक देशों में जाकर सुजाता ने अपनी प्रतिभा से भारत और धनबाद का नाम रोशन किया। 2024 में उन्होंने बतौर प्रतिभा...