बोकारो, जून 15 -- पेटरवार प्रतिनिधि। प्रखंड के उलगड़ा पंचायत स्थित होटल युवराज में सोमवार को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो ने की, जबकि बीएलए प्रभारी राजेश विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित होने वाली जनआक्रोश रैली को सफल बनाना था। इसमें उलगड़ा, तेनुघाट, पतकी एवं घरवाटांड़ पंचायतों के आजसू कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- आजसू ने आक्रोश रैली को लेकर की बैठक बैठक के उद्देश्य बैठक में रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेताओं ने कहा कि जनआक्र...