धनबाद का पहला फूड कोर्ट दस जुलाई से शुरू होगा
धनबाद, जून 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर धनबाद में बने पहले फूड कोर्ट में स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने का मौका अगले महीने से मिलेगा। धनबाद नगर निगम ने लगभग एक करोड़ की लागत से बरटांड़ बस डिपो में फूड कोर्ट का निर्माण किया है। छह महीने पहले बनकर तैयार इस फूड कोर्ट को अब शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दस जुलाई से यह फूड कोर्ट शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बनकर तैयार हो चुके इस फूड कोर्ट को शुरू करने का निर्देश दिया है। इस फूड कोर्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर चार्ट गुपचुप का मजा लोग उठा पाएंगे। यहां 27 काउंटर होंगे, जिसमें स्ट्रीट फूड मिलेंगे। एक कैंपस के अंदर ही अलग-अलग तरह का स्ट्रीट फूड मिलेगा। नगर निगम ने लगभग सभी काउंटर को आवंटित कर दिया है। इस फूड कोर्ट के लिए मुख्य सड़क से रास्ता निकालने का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.