धनबाद, जून 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला कांग्रेस में चल रही गुटबाजी-बयानबाजी और आरोपों की जांच होगी। प्रदेश नेतृत्व ने इस विवाद के निपटारे के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह टीम शुक्रवार को धनबाद पहुंच रही है। पिछले दिनों कांग्रेस के असंतुष्ट खेमा ने बैठक कर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। इसे देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने जांच टीम को धनबाद भेजने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जांच कमेटी के सुरेंद्र सिंह एवं डॉ एम तौसीफ धनबाद सर्किट हाउस आएंगे। यहां नव घोषित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी से असंतुष्ट होकर पिछले दिनों से लगातार सार्वजनिक बयानबाजी एवं टीका-टिप्पणी से संबंधित मामलों की जांच करेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने धनबाद के सभी का...