धनबाद और बंगाल में चुराते से बाइक, पांच गिरफ्तार
धनबाद, जून 23 -- निरसा अनुमंडल की पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कालूबथान के नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापेमारी कर बाइक चोरी में लगे गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर 12 बाइक जब्त की गई। सोमवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने पांचों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग धनबाद के साथ-साथ बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में भी बाइक चोरी करते थे। निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो की अगुवाई में बनी पुलिस टीम ने निरसा बिरलाढाल निवासी अमित कुमार चौहान, देवियाना बंगलो निवासी मनीष कुमार दुबे, बंगालपाड़ा निवासी सूरज हेम्ब्रम, देवियाना बंगलो निवासी चंदन कुमार और भमाल खटाल निवासी राज कुमार को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक का नंबर प्लेट तोड़ कर, चेचिस नंबर मिटाकर या कलर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.