धनबाद, मार्च 1 -- पिछले एक महीने से चला आ रहा नगर निकाय का चुनावी समर शनिवार की रात समाप्त हो गया। शहर की पार्टी माने जाने वाली भाजपा को अपने गढ़ धनबाद में करारी हार का सामना करना पड़ा। धनबाद के मेयर और चिरकुंडा नगर परिषद का अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी भाजपा से ही जुड़े हुए हैं। दोनों ही जगहों पर भाजपा के बागियों ने जीत दर्ज कर पार्टी के निर्णय को गलत साबित किया। दोनों ही जगहों पर भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों की करारी हार हुई। धनबाद के मेयर बने संजीव सिंह ने पार्टी से बगावत करते हुए चुनाव मैदान में उतर कर सभी को पछाड़ कर जीत हासिल की। संजीव सिंह से हारने वालों में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार और भाजपा छोड़कर झामुमो के समर्थन से लड़ रहे चंद्रशेखर अग्रवाल शामिल हैं। यहां भाजपा के मुकेश पांडेय, भृगुनाथ भगत, भाजपा छोड़कर चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.