जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर। आद्रा में लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों का मार्ग बदलने के साथ परिचालन दूरी कम करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। इससे झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 6 व 8 मार्च को बोकारो तक चलेगी। जबकि, टाटानगर-आसनसोल मेमू 6 व 7 को आद्रा स्टेशन से लौट आएगी। दूसरी ओर टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग के हल्दीपोखर और रेलवे क्रॉसिंग के पास मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण दो जोड़ी मेमू ट्रेन का परिचालन गुरुवार से 29 मार्च तक दिन बदकर आठ फेरा अपडाउन में रद्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...