धनबाद एसएसपी ने बाघमारा एसडीपीओ ऑफिस का किया निरीक्षण
धनबाद, सितम्बर 25 -- सिजुआ। एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को सिजुआ स्थित बाघमारा एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर अनुमंडल क्षेत्र में अपराध, पुलिस व्यवस्था व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल समेत अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे। निरीक्षण से पूर्व पुलिस बल ने एसएसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसएसपी ने अधिकारियों को अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने, दागी व कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, स्थायी वारंट समेत अन्य वारंटों का शीघ्र निष्पादन करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि बाघमारा पुलिस अनुमंडल के सभी थाना व ओपी का प्रदर्शन अच्छा है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बाघमारा डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण दस्तावेजों के संधारण के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.