धनबाद एसएसपी को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। एक वायरल वीडियो से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के एसएसपी को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश के आलोक में धनबाद एसएसपी सशरीर अदालत में उपस्थित हुए और बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हाईकोर्ट ने एसएसपी का पक्ष सुनने के बाद उन्हें अगली सुनवाई से व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान कर दी और मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 जून की तिथि निर्धारित की। अदालत ने निर्देश दिया कि मामले की जांच तेज गति से पूरी की जाए तथा अगली सुनवाई में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जाए। अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष यह तथ्य रखा गया कि युवती का वायरल वीडियो झारखंड नहीं, बल्कि दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.