धनबाद, अप्रैल 6 -- मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के बंद सीपीपी (कैप्टिव पावर प्लांट) में शनिवार देर रात गैस रिसाव से तीन की मौत हो गई। मृतकों में संजय यादव (केंदुआ 5 नंबर), आनंद ताम्रकार (केंदुआ राजपूत बस्ती) और अजहरुद्दीन (लोयाबाद) शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से बीमार भी हुए हैं। हादसे के बाद धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोहम्मद इब्राहिम, इमामुद्दीन और मुख्तार को भर्ती कराया गया। यहां से तीनों भाग निकले। सीआईएसएफ के तीन कर्मी समेत पांच लोग सेंट्रल अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि लोहा चोरी के दौरान गलती से गैस पाइप को काट देने से घटना घटी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच भी हो रही है। इसमें बीसीसीएल और सीआईएसएफ से भी सहयोग लिया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के खिलाफ केस किया गया है। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.