रांची, जून 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि संख्या बल नहीं होने के बावजूद भाजपा ने धनबल और खरीद-फरोख्त के सहारे चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया और राज्यसभा चुनाव को 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का काम किया। निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त था और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष दूत बनकर झारखंड आए थे। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ने अपने राजनीतिक हितों के लिए पूरी ताकत झोंक दी और लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी गणित यह भी बताता है कि इंडिया गठबंधन के 56 विधायकों में कहीं न कहीं सेंधमारी हुई है। यह भी पढ़ें- राजद-माले ने दिया धोखा, कांग्रेस को नहीं किया वोट : के. राजू पार्टी हाईकमान पूरे घटनाक्रम...