धनतेरस से पहले बिहार में खूनी खेल; पूजारी को फोन कर बुलाया और मार दी 3 गोलियां, सड़क पर बवाल
समस्तीपुर, नवम्बर 6 -- सरायरंजन निज संवाददाता। बिहार के समस्तीपुर में धनतेरस की पूर्व संध्या पर खूनी खेल खेला गया। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के समीप बदमाशों ने एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाघी पंचायत के चकहबीब गांव निवासी कमल सिंह के पुत्र सोनू कुमार (30) के रूप में की गई है। गुरुवार शाम हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या से आक्रोशित लोगों ने अकलू चौक के समीप एनएच-28 को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सोनू गुरुवार की शाम अपने घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के राम टोला पहुंचा। बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे संजीत राम के घर के समीप बुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.