नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Gold Buying Tips On Dhanteras : धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए! आज सोना खरीदना सिर्फ उसकी कीमत और वजन देखने तक सीमित नहीं है। गोल्ड ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, वेस्टेज चार्ज, प्रीमियम चार्ज और GST जैसे कई एक्स्ट्रा खर्च भी जुड़ते हैं। ऐसे में अगर आप इन चीजों की जानकारी नहीं रखते तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं सोना खरीदते समय किन 7 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।1. सोने की शुद्धता जांचें सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन यह काफी मुलायम होता है। इसलिए ज्वेलरी बनाने के लिए इसमें दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं। 24 कैरेट गोल्ड की प्योरिटी 99.9% और 22 कैरेट की 91.67% होती है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड में 75% और 14 कैरेट गोल्ड में 58.33% सोना होता...