बिल्ल्होर, नवम्बर 7 -- घाटमपुर, संवाददाता। मां लक्ष्मी की कृपा धनतेरस पर कारोबारियों पर जमकर बरसी। शगुन के रूप में खरीदारी करने को दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शुभता और समृद्धि की कामना के साथ लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। सराफा बाजार में चांदी के सिक्कों, आभूषणों और देवी-देवताओं की मूर्तियों की मांग थी। वहीं, वाहन शोरूम से लेकर बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों तक ग्राहकों की चहल-पहल रही। कोई नई गृहस्थी के लिए बर्तन खरीद रहा है तो कोई धनतेरस पर नया वाहन घर लाया है । ज्वैलरी कारोबारी दिव्यांशू कौशल के मुताबिक, इस बार चांदी के सिक्कों, बर्तनों और धार्मिक वस्तुओं को लेकर ग्राहकों में खास उत्साह है। हालांकि सोने के आभूषणों की मांग भी बनी हुई है। धार्मिक मान्यताओं में सोने को वैभव और चांदी को शीतलता एवं शुभता का प्रत...