नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Petrol-Diesel Rates Today: कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। अप्रैल के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद आज शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर की ओर बढ़ने लगा है। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने भी पेट्रोल-डीजल के 6 नवंबर के रेट जारी कर दी हैं। आज धनतेरस पर घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें। ट्रंप की हार के बाद इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था, लेकिन आज तेल के दाम फिर से चढ़ गए। ब्रेंट क्रूड 3.88 प्रतिशत चढ़कर 98.29 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 91 डॉलर प्रति बैरल के पार था। बता दें अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर नए हमलों की धमकी के बाद ब्रेंट क्रूड 6 म...