धनतेरस पर चांदी के भाव 4000 रुपये गिरे, चेक करे 10 ग्राम के सिक्के के रेट
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- धनतेरस पर चांदी सस्ती हो गई है। चांदी के भाव करीब 4000 रुपये गिरकर 1.83 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। यह रेट मल्टी कमोडिटी मार्केट यानी एमसीएक्स का है। एमसीएक्स सिल्वर का भाव 29 जनवरी 2026 को ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये पर था और यह आज तक 236834 रुपये गिर चुका है। वहीं सर्राफा बाजारों में भी चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह से दिल्ली से पटना तक चांदी के सिक्कों के दाम भी गिरे हैं।सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त धनतेरस 2026 शुक्रवार, 6 नवंबर को मनाया जा रहा है और लोग इस अवसर पर सोना, चांदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान खरीद रहे हैं। धन और समृद्धि का स्वागत करने के लिए एक शुभ दिन माना जाने वाला धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली फेस्टिवल की शुरुआत का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- आज धनतेरस पर 10 रुपये में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.